CBSE 10th,12th Result 2025:सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को CBSE 10th & 12th Result का बेसब्री से इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मार्च 2025 में संपन्न हो चुकी है और अब रिजल्ट को लेकर छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों में उत्सुकता बढ़ गई है।
Table of Contents
कब आ सकता है CBSE10th &12th Result?
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन अंदरूनी जानकारी के अनुसार, रिजल्ट अगले सप्ताह के अंत तक, यानी 20 से 25 मई 2025 के बीच आने की उम्मीद है।
इस सप्ताह आ सकते हैं CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजे
CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजे इस सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने The Indian Express को दी है। पिछले साल, CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 13 मई को घोषित किए थे।
Also Read: Best NEET Coaching In Sikar
2024 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 22.39 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से लगभग 93.6% यानी करीब 20.95 लाख छात्र सफल हुए थे। यह पास प्रतिशत 2023 की तुलना में 0.48% अधिक है।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें ताकि नतीजे घोषित होते ही उन्हें तुरंत जानकारी मिल सके।
CBSE 10th,12th Result 2025: लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर, जानिए पिछले साल के आंकड़े
CBSE 10वीं 12वीं Result 2025 को लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है। पिछले साल के नतीजों पर नजर डालें तो लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से करीब 2% ज्यादा रहा था। 2024 में 10वीं कक्षा में कुल 2.12 लाख छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे, जबकि 47,983 छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए थे। यह संख्या 2023 में 44,297 थी, यानी इस बार अधिक छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किए।
स्कूलों की बात करें तो जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) ने शानदार प्रदर्शन किया। इन स्कूलों का पास प्रतिशत 99.09% रहा। अन्य सरकारी स्कूलों का परिणाम 86.72% और निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.54% रहा। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 16.21 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 87.98% छात्र पास हुए थे। इनमें से 1.16 लाख छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे और 24,068 छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए थे। ये आंकड़े CBSE द्वारा जारी किए गए थे।
कैसे चेक करें CBSE 10th,12th Result 2025?
छात्र अपने CBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम को नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से देख सकते हैं:
- सबसे पहले, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर “Result” या “CBSE Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।\
- अब कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें।
- अंत में, सबमिट पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालना न भूलें।
DigiLocker और SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
DigiLocker App के जरिए छात्र अपने CBSE 10th और 12thResult को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा, जिसमें उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा, कुछ मामलों में बोर्ड SMS के माध्यम से भी रिजल्ट भेज सकता है। छात्रों को रिजल्ट वाले दिन बोर्ड की गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
CBSE के परिणाम में निम्नलिखित जानकारियाँ शामिल होंगी:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम और कोड विषयवार
- अंक ग्रेड और कुल प्रतिशत
- पास/फेल की स्थिति
Disclaimer: CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा सिर्फ एक शैक्षणिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह हर छात्र के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ का काम करती है। लाखों छात्र इस परीक्षा में अपनी सालभर की मेहनत और उम्मीदों के साथ शामिल होते हैं। ऐसे में, CBSE 10th & 12th RESULT का इंतजार हर छात्र और उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
साथ ही, छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वे रिजल्ट को लेकर किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर विश्वास न करें। सही जानकारी केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) और results.cbse.nic.in पर ही मिलेगी।
Leave a Reply